निर्माणाधीन कार्यों एवं परियोजनाओं के निर्माण कार्य को समयबद्धता एवं गुणवत्ता के साथ पूर्ण करेंःडीएम

बांदा। सीएम डैशबोर्ड के अन्तर्गत विकास कार्यों एवं सीएमआईएस पोर्टल के अन्तर्गत विकास कार्यों की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी जे0 रीभा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों को निर्देश दिये कि जनपद में निर्माणाधीन कार्यों एवं परियोजनाओं के निर्माण कार्य को समयबद्धता एवं गुणवत्ता के साथ पूर्ण करें, इस कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नही की जायेगी। उन्होंने पर्यटन विभाग द्वारा संचालित की जा रही परियोजनाओं के कार्यों में तेजी लाये जाने के साथ शीघ्र कार्यों को गुणवत्ता के साथा पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होनें कार्यदायी संस्था यूपी सिडको के द्वारा निर्माण किये जा रहे खाद्य एवं औषधि प्रयोगशाला तथा बबेरू बस स्टैण्ड के निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने राजकीय स्कूल इंगुवा एवं अम्लीपुर को इसी माह पूर्ण किये जाने के निर्देश युपी सिडको को दिये। लोक निर्माण विभाग द्वारा विधि विज्ञान प्रयोगशाला एवं बबेरू-तिन्दवारी-सुमेरपुर मार्ग के निर्माण कार्य में तेजी लाये जाने तथा पलरा-पैलानी मार्ग, लोमर से चकला मार्ग के कार्य में तेजी लाये जाने के निर्देश दिये। आरईएस द्वारा बॉदा-लामा-पचनेही मार्ग का निर्माण कार्य भी शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होंने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय बडोखरखुर्द एवं बिसण्डा के निर्माण को माह नवम्बर तक तथा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय नरैनी एवं बिसण्डा को इसी माह पूर्ण करने के निर्देश दिये। राजकीय इण्टर कॉलेज बॉदा एवं ट्रांजिट हास्टल के निर्माण कार्य में तेजी लाये जाने हेतु निर्देशित किया। पैलानी-गलौली मार्ग पर पुल का निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ तेज गति से पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिये। उत्तर प्रदेश पॉवर कॉरपोरेशन लि0 द्वारा बॉदा एवं बबेरू सब स्टेशन एवं लाइन संचालन के कार्य को शीघ्र पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिये। बैठक में पीडी डीआरडीए, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, डीपीआरओ सहित सम्बन्धित कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts