बुढाना में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित, जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश

भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड

बुढाना| समाधान दिवस  अपर जिलाधिकारी (प्रशासन)नरेन्द्र बहादुर सिंह और उपजिलाधिकारी राजकुमार ने हिस्सा लिया। इस आयोजन में जनता से राजस्व, भूमि विवाद, अवैध कब्जा, राशन कार्ड, चकबंदी आदि से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं।

समाधान दिवस के दौरान, अधिकारियों ने जनता की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों को मौके पर जाकर शिकायतों का शत-प्रतिशत निस्तारण करने को कहा। विशेष रूप से महिला अपराध से संबंधित शिकायतों की जाँच को प्राथमिकता दी गई।इस आयोजन में क्षेत्राधिकारी बुढाना, तहसीलदार बुढाना, और अन्य प्रशासनिक और पुलिस विभाग के अधिकारी भी उपस्थित थे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts