हेल्पलाइन के रूप में ‘सम्पूर्ण समाधान दिवस’, जनसमस्याओं के निस्तारण में तेजी

मुजफ्फरनगर के तहसील खतौली में जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अधिकारियों ने जनसमस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके त्वरित व गुणवत्तापूर्ण समाधान के लिए सम्बन्धित अधिकारियों और कर्मचारियों को मौके पर जाकर शत-प्रतिशत निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

समाधान दिवस के दौरान सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि शिकायतों की निष्पक्ष जांच करें और निर्धारित समय में समाधान प्रस्तुत करें। महिला अपराध से संबंधित मामलों की जांच को प्राथमिकता देने पर विशेष बल दिया गया।

इसके अतिरिक्त, उपस्थित नागरिकों व अधिकारियों को साइबर अपराध और ऑनलाइन ठगी के बढ़ते मामलों को लेकर जागरूक किया गया। साइबर सुरक्षा के उपायों की जानकारी देकर सतर्कता बरतने की अपील की गई।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया, क्षेत्राधिकारी खतौली रामआशीष यादव समेत प्रशासन, पुलिस और राजस्व विभाग के कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts