तहसील खतौली में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन

उप जिलाधिकारी खतौली की अध्यक्षता में तहसील खतौली में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें जनसमस्याओं को सुना गया और उनके त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। यह कार्यक्रम शासन के निर्देशों और जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के दिशा-निर्देशन में संपन्न हुआ।

सम्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व, भूमि विवाद, अवैध कब्जा, राशन कार्ड, चकबंदी आदि से जुड़ी शिकायतें मुख्य रूप से प्राप्त हुईं। अधिकारियों ने जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके शीघ्र समाधान के लिए राजस्व और पुलिस विभाग के कर्मचारियों को मौके पर जाकर शत-प्रतिशत निस्तारण करने के निर्देश दिए।

अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया गया कि सभी शिकायतों की निष्पक्ष जांच कर निर्धारित समय सीमा में समाधान किया जाए। विशेष रूप से, महिला अपराध से संबंधित शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने के निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी खतौली, तहसीलदार खतौली सहित प्रशासन और पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts