मुजफ्फरनगर में गोवर्धन पूजा के दौरान साम्प्रदायिक बवाल

मुजफ्फरनगर में गोवर्धन पूजा के दौरान एक गंभीर विवाद सामने आया है। घटना सिविल लाइन क्षेत्र की कच्ची सड़क पर हुई, जब मुस्लिम समुदाय के कुछ लोगों ने एक हिंदू परिवार के घर में घुसकर उनके साथ मारपीट की और पूजा के दौरान थूक दिया। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि इस दौरान उनकी युवतियों के साथ छेड़छाड़ भी की गई।

घटना की सूचना मिलते ही बीजेपी विधायक और मंत्री कपिलदेव अग्रवाल मौके पर पहुंचे और पुलिस को आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया और पीड़ित परिवार को अस्पताल में भर्ती कराया।पीड़ित परिवार के एक बच्चे ने बताया कि जब उसने अपनी बहन के साथ हुई बदसलूकी के खिलाफ आवाज उठाई, तो उस पर भी हमला किया गया। परिवार के सदस्यों को चोटें आई हैं, और आरोप है कि आरोपियों ने उन्हें प्रेशर डालकर मकान बेचने के लिए मजबूर करने का प्रयास किया है।सीओ सिटी व्योम बिंदल ने कहा कि पुलिस ने तहरीर प्राप्त कर ली है और इस मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी से अपील की कि अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखें।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts