जसपुरा/बांदा चित्रकूटधाम मंडल के आयुक्त अजीत कुमार ने जनपद बांदा के जसपुरा क्षेत्र में तीन प्रमुख संस्थानों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, बी-पैक्स सहकारी समिति और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं, साथ ही आयुक्त ने पारदर्शिता और गुणवत्तापूर्ण सेवाएं सुनिश्चित करने के स्पष्ट निर्देश दिए।
कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, जसपुरा के छात्रावास का निरीक्षण करते हुए आयुक्त ने छात्राओं से सीधा संवाद किया वही वही कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय जसपुरा की वार्डेन पूनम गुप्ता से भी सीधे सवाद की । छात्रावास में 17 बेड उपलब्ध पाए गए। पंखा, कूलर, पेयजल, शौचालय और विद्युत आपूर्ति जैसी बुनियादी सुविधाएं क्रियाशील पाई गईं। छात्राओं ने भोजन, वस्त्र, कापी-किताबें समय पर मिलने की बात कही और किसी भी समस्या से इनकार किया और जांच के दौरान सब ठीक ठाक पाया गया। वही खाद वितरण पर आयुक्त सख्त, अनियमितता पर चेतावनी
बी-पैक्स सहकारी समिति, जसपुरा में डीएपी और यूरिया की उपलब्धता का जायजा लिया गया। समिति सचिव अजय शुक्ला ने बताया कि पर्याप्त मात्रा में खाद मौजूद है और अब तक 10 किसानों को खाद वितरित की जा चुकी है। आयुक्त ने निर्देश दिए कि खाद वितरण में किसी भी प्रकार की अनियमितता या देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दोषी पाए जाने पर संबंधित अधिकारी पर सख्त कार्यवाही की जाएगी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जसपुरा में भी व्यवस्थाएं बेहतर पाई गईं। निरीक्षण के समय डॉक्टर रफीक ओपीडी कक्ष में मौजूद थे और बताया कि आज 316 मरीजों को चिकित्सा सेवाएं दी गई हैं। केंद्र में सफाई, दवाओं की उपलब्धता और पेयजल जैसी सुविधाएं संतोषजनक स्तर पर मिलीं। जनसेवा में कोई कोताही नहीं बर्दाश्त होगीरू आयुक्त निरीक्षण के उपरांत आयुक्त अजीत कुमार ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सरकार की योजनाओं को पारदर्शी, प्रभावी और गुणवत्तापूर्ण ढंग से लागू किया जाए। उन्होंने कहा कि आमजन की सुविधाओं से समझौता नहीं होगा और किसी भी स्तर पर लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।















