बांदा। जनशिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण हेतु मुख्यमंत्री उ0प्र0 शासन योगी आदित्यनाथ द्वारा दिये आदेशों के क्रम में आज जनपद के समस्त थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया जिसमें पुलिस व राजस्व विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीम द्वारा समस्त थानों में जनता की शिकायतें सुन उनका निस्तारण किया गया । थाना समाधान दिवस पर मण्डलायुक्त चित्रकूटधाम मण्डल बांदा अजीत कुमार, पुलिस उपमहानिरीक्षक चित्रकूटधाम परिक्षेत्र बांदा राजेश एस., जिलाधिकारी बांदा जे0 रीभा व पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल द्वारा थाना बबेरु में जनता की शिकायतों को सुन उनके निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया । इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी नरैनी कृष्णकांत त्रिपाठी द्वारा थाना गिरवां में जनता की शिकायतों/समस्याओं को सुन उनका निस्तारण किया गया । थाना समाधान दिवस पर जनपद में कुल 64 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें 20 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया जबकि शेष शिकायतों के निस्तारण हेतु टीमों का गठन किया गया ।















