आयुक्त ने हरदौली आश्रम पद्धति विद्यालय का किया औचक निरीक्षण, सुविधाएं संतोषजनक, शिक्षकों को दिए सख्त निर्देश

बांदा के हरदौली स्थित राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय का औचक निरीक्षण करते हुए चित्रकूटधाम मण्डल के आयुक्त अजीत कुमार ने विद्यालय की शैक्षिक एवं भौतिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान प्रधानाध्यापक गजेन्द्र सिंह सहित समस्त शिक्षक उपस्थित मिले। आयुक्त ने कक्षा 7, 11 एवं 12 के विद्यार्थियों से संवाद कर यूनिफॉर्म, किताबें, भोजन व अन्य सुविधाओं की जानकारी ली। छात्रों ने बताया कि उन्हें यूनिफॉर्म और किताबें मिल चुकी हैं, जबकि जूते-मोजे अभी नहीं मिले हैं। भोजन समय से और नियमित रूप से मिल रहा है। स्कूल परिसर, शौचालयों, सफाई व्यवस्था व सीसीटीवी की कार्यशीलता संतोषजनक पाई गई। आयुक्त ने शिक्षकों को निर्देशित किया कि वे छात्रों से संवेदनशीलता और सम्मान के साथ व्यवहार करें तथा उन्हें नैतिक शिक्षा, अनुशासन व मूल्यों का भी ज्ञान दें। उन्होंने विद्यालय में स्वच्छता, पोषणयुक्त भोजन, शुद्ध पेयजल और प्राथमिक उपचार सामग्री की अनिवार्य उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आश्रम पद्धति विद्यालयों को अनुकरणीय शिक्षा केन्द्र बनाया जाना शासन की प्राथमिकता है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts