आयुक्त अजीत कुमार ने चरखारी में तहसील दिवस व निरीक्षण के दौरान जनसमस्याएं सुनीं, सुधार के निर्देश दिए

चित्रकूटधाम मंडल, बांदा के आयुक्त अजीत कुमार ने महोबा जिले की तहसील चरखारी में आयोजित तहसील दिवस में प्रतिभाग कर आम जनता की समस्याएं सुनीं। उन्होंने शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। तहसील दिवस के बाद आयुक्त ने राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय, चरखारी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय के प्रधानाध्यापक, शिक्षक एवं स्टाफ उपस्थित मिले। उन्होंने छात्र-छात्राओं से बातचीत कर शिक्षा की गुणवत्ता का मूल्यांकन किया। भोजन की गुणवत्ता संतोषजनक मिली, लेकिन शौचालय एवं पेयजल की स्थिति खराब पाई गई, जिस पर आयुक्त ने तत्काल सुधार कर रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, चरखारी का निरीक्षण किया। वहां साफ-सफाई, दवा उपलब्धता और डॉक्टरों की उपस्थिति संतोषजनक रही। हीट वेव से बचाव हेतु प्रचार सामग्री भी मौजूद थी, परंतु परिसर में वाटर कूलर निष्क्रिय मिला। आयुक्त ने सीएमओ महोबा और चिकित्सा अधिकारी को वाटर कूलर तत्काल चालू कराने के निर्देश दिए। उन्होंने मरीजों को बेहतर इलाज, मृदु व्यवहार, दिव्यांगजनों हेतु सुविधाएं और राष्ट्रीय गुणवत्ता मानकों के पालन की आवश्यकता पर बल दिया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts