किसी भी मजहब पर टिप्पणी अस्वीकार्य, अराजकता भी बर्दाश्त नहीं: CM योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने त्योहारों के दौरान शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से एक उच्च स्तरीय बैठक की। इस बैठक में उन्होंने मुख्य सचिव, डीजीपी, अपर मुख्य सचिव गृह और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कानून व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी जाति, मत-मजहब या संप्रदाय से जुड़े देवी-देवता, महापुरुषों और साधु-संतों के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियाँ पूरी तरह से अस्वीकार्य हैं।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि विरोध के नाम पर अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और हर मत-संप्रदाय की आस्था का सम्मान किया जाना चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि महापुरुषों के प्रति कृतज्ञता का भाव स्वेच्छा से होना चाहिए, लेकिन इसे किसी पर थोपना या बाध्य करना गलत है। अगर कोई व्यक्ति आस्था या महापुरुषों के प्रति अभद्र टिप्पणी करेगा, तो उसे कानून के अनुसार कड़ी सजा दी जाएगी।

पुलिस को दिए सख्त निर्देश

इसके साथ ही सीएम योगी ने सभी मत, मजहब, सम्प्रदाय के लोगों को एक-दूसरे का सम्मान करने की भी बात कही. उन्होंने कहा कि विरोध के नाम पर अराजकता, तोड़-फोड़ और आगजनी स्वीकार नहीं है, जो कोई ऐसा दुस्साहस करेगा, उसे उसकी कीमत चुकानी होगी. मुख्यमंत्री ने पुलिस प्रशासन को निर्देश दिए कि शारदीय नवरात्रि विजयदशमी का पर्व हर्षोल्लास, शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल के बीच हो.

सख्ती से निपटने की कही बात

उन्होंने कहा कि सभी जनपद थाना को सुनिश्चित करना होगा कि माहौल खराब करने वालों को चिन्हित कर सख्त कार्रवाई करें. कानून के खिलाफ काम करने वालों के साथ सख्ती से निपटें. महिला सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भीड़भाड़ वाले इलाकों में फुट पेट्रोलिंग और पीआरवी 112 की पेट्रोलिंग तेज की जाए. महिलाओं-बेटियों की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित होनी चाहिए, इसके लिए सभी विभाग मिलकर काम करें.

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts