मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का सीएमओ ने किया निरीक्षण,

मुजफ्फरनगर में आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया ने निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं, दवा वितरण व्यवस्था, साफ-सफाई और विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति की गहन समीक्षा की। सीएमओ ने संबंधित अधिकारियों और स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश देते हुए कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक मरीज को बेहतर और समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं तथा किसी भी मरीज को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खालापार, कृष्णापुरी, सरवट और रामपुरी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य मेलों में पहुंचे मरीजों से सीधे संवाद कर स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली और व्यवस्थाओं को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया। उन्होंने ओपीडी व्यवस्था, टीकाकरण सेवाएं, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रम, संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की विस्तार से समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य केंद्रों में साफ-सफाई बनाए रखने, अभिलेखों का सही रखरखाव करने और मरीजों के साथ संवेदनशील व्यवहार अपनाने के निर्देश भी दिए।

डॉ. सुनील तेवतिया ने कहा कि मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले सरकार की महत्वपूर्ण जनहितकारी योजना है, जिसका उद्देश्य आमजन को उनके नजदीक ही बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि इन मेलों के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद लोगों को स्वास्थ्य परीक्षण, दवा वितरण और विभिन्न योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों से कहा कि प्रत्येक मरीज की समय से जांच कर आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए।सीएमओ ने संबंधित चिकित्सा अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सभी स्वास्थ्य कर्मियों की जिम्मेदारी है और इसमें किसी प्रकार की ढिलाई पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts