RSS के 100 साल: टिकट-सिक्के के विरोध में सीएम स्टालिन ने कही ये बात

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के सौ साल पूरे हो गए हैं. पीएम मोदी आरएसएस के शताब्दी समारोह में शामिल हुए. इस खास मौके पर उन्होंने एक विशेष स्मारक डाक टिकट और एक स्मरणीय सिक्का जारी किया. इस पर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने हमला बोला है. उन्होंने विशेष डाक टिकट और स्मारक सिक्का जारी किए जाने की निंदा की है. स्टालिन ने कहा कि देश को उस दयनीय स्थिति से बाहर निकाला जाना चाहिए, जहां ऐसे संगठन का उत्सव मनाया जा रहा है, जिसने महात्मा गांधी के हत्यारे जैसे सांप्रदायिक तत्व की सोच को आकार दिया.मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने कहा, भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश है. इसके मूल सिद्धांत महात्मा गांधी ने ही स्थापित किए. गांधी ऐसी शक्ति हैं, जो लोगों के बीच नफरत के बीज और विभाजनकारी ताकतों का सामना करने के लिए हमें हमेशा संबल प्रदान करते रहेंगे. देश को उस दयनीय स्थिति से बचाया जाना चाहिए, जहां देश का नेतृत्व संभालने वाले शख्स (प्रधानमंत्री) उस आरएसएस आंदोलन की शताब्दी पर विशेष डाक टिकट और स्मारक सिक्का जारी करते हैं, जिसने राष्ट्रपिता की हत्या करने वाले सांप्रदायिक नेता के विचारों को आकार दिया.

ये संकल्प लेना चाहिए

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन ने कहा, ये वह संकल्प है जो देश के सभी लोगों को गांधीजी की जयंती पर लेना चाहिए.कांग्रेस ने भी आरएसएस पर हमला बोला है. कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने एक पोस्ट में कहा, RSS का गुणगान किस बात के लिए किया जाए? अंग्रेजों की गुलामी करने के लिए? तिरंगे का बहिष्कार करने के लिए? आजादी के महानायकों से नफरत करने के लिए? बाबा साहेब को अपशब्द कहने के लिए? संविधान की प्रतियां जलाने के लिए? देश के पहले आतंकवादी और गांधी के हत्यारे को प्रेरित पोषित करने के लिए?इसके आगे उन्होंने लिखा, सरदार पटेल द्वारा हिंसा और नफ़रत के लिए इस पर बैन लगने के लिए? अंग्रेजों को चिट्ठी लिख कर आज़ादी के आंदोलन के दमन के तरीके सुझाने के लिए? भगत सिंह से लेकर चंद्रशेखर आज़ाद और तमाम क्रांतिकारियों को अराजक कहने के लिए? 1930 के Civil Disobedience Movement का बहिष्कार करने के लिए?

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts