CM सिद्धरमैया रमैया पहुंचे हाई कोर्ट, राज्यपाल थावरचंद गहलोत के आदेश को दी चुनौती

बेंगलुरु। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया रमैया जमीन घोटाले में अपना नाम आने के बाद सोमवार को हाई कोर्ट पहुंच गए। उन्होंने हाई कोर्ट में याचिका दायर कर राज्यपाल थावरचंद गहलोत  द्वारा अपने खिलाफ केस चलाने के आदेश को चुनौती दी है।यह केस मैसूर शहरी विकास प्राधिकरण जमीन स्कैम से जुड़ा हुआ है।

मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने केस को दी गई अनुमति को रद्द करने का अनुरोध करते हुए एक रिट याचिका दायर की। न्यायमूर्ति हेमंत चंदनगौदर की एकल पीठ आज यानी सोमवार दोपहर 2:30 बजे याचिका पर सुनवाई करेगी।

वहीं, कांग्रेस नेता रमेश बाबू ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिखकर मुख्यमंत्री के खिलाफ केस चलाने की मंजूरी वापस लेने के निर्देश देने के लिए तत्काल हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया। इस बीच कर्नाटक कांग्रेस ने राज्यपाल के फैसले के विरोध में राज्यव्यापी विरोध-प्रदर्शन किया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts