शरद पवार के बयान के बाद ममता बनर्जी पर भड़के सीएम फडणवीस-वीडियो

महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री अजित पवार की बारामती में एक चार्टर्ड प्लेन क्रैश होने के बाद खड़े हो रहे सवालों पर शरद पवार ने पूर्ण विराम लगाया है। शरद पवार ने हादसे कई घंटे बाद बारामती में मीडिया को बयान दिया।उन्होंने कहा कि वह मीडिया में नहीं आना चाहते थे लेकिन मुझे पता चला कि कलकत्ता से कुछ मीडिया आउटलेट्स ने यह बात रखी है कि इस हादसे के पीछे कुछ पॉलिटिक्स है। लेकिन इसमें कोई पॉलिटिक्स नहीं है, यह पूरी तरह से एक हादसा है। महाराष्ट्र, हम सभी इस मौत से दुखी हैं। प्लीज़ इसमें पॉलिटिक्स न लाएं। बस इतना ही कहना है। गौरतलब हो कि दुर्घटना में साजिश की आशंका जताते हुए सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग की थी। ममता बनर्जी के बयान पर अब महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने भी प्रतिक्रिया देते हुआ कहा है कि दीदी ओछी राजनीति कर रही हैं।

ममता बनर्जी ने क्या कहा था?
बुधवार सुबह बारामती में विमान हादसे के बाद ममता बनर्जी ने एक्स पर लिखा किया कि अजित पवार के अचानक निधन से बहुत सदमे में और हैरान हूं! महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री और उनके साथ यात्रा कर रहे लोग आज सुबह बारामती में एक भयानक विमान दुर्घटना में मारे गए और मुझे बहुत दुख हो रहा है। उनके परिवार, जिसमें उनके चाचा शरद पवार जी भी शामिल हैं, और दिवंगत अजित जी के सभी दोस्तों और समर्थकों के प्रति मेरी संवेदनाएं। इस घटना की ठीक से जांच होनी चाहिए। बाद में उन्होंने एक बयान में कहा कि यहां लोगों की कोई सुरक्षा नहीं है। पता नहीं विपक्षी पार्टियों का क्या होगा। लेकिन वह बीजेपी सरकार के साथ थे। मुझे पता चला कि वह फिर से शरद पवार के साथ एकजुट होने की योजना बना रहे थे। हम सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच चाहते हैं। किसी भी एजेंसी पर कोई भरोसा नहीं है।

उन्होंने कहा कि वह मीडिया में नहीं आना चाहते थे लेकिन मुझे पता चला कि कलकत्ता से कुछ मीडिया आउटलेट्स ने यह बात रखी है कि इस हादसे के पीछे कुछ पॉलिटिक्स है। लेकिन इसमें कोई पॉलिटिक्स नहीं है, यह पूरी तरह से एक हादसा है। महाराष्ट्र, हम सभी इस मौत से दुखी हैं। प्लीज़ इसमें पॉलिटिक्स न लाएं। बस इतना ही कहना है। गौरतलब हो कि दुर्घटना में साजिश की आशंका जताते हुए सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग की थी। ममता बनर्जी के बयान पर अब महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने भी प्रतिक्रिया देते हुआ कहा है कि दीदी ओछी राजनीति कर रही हैं।

मौत पर राजनीति कर रहे हैं: फडणवीस
पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के डिप्टी सीएम अजीत पवार की मौत पर दिए गए बयान पर महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। सीनियर नेता शरद पवार ने खुद बहुत साफ तौर पर कहा है कि एक हादसा हुआ, और दुख की बात है कि उस हादसे में जानें गईं, और इस पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। मुझे बहुत दुख है कि हम ऐसी स्थिति में पहुंच गए हैं जहां किसी की मौत पर भी इतनी गंदी और घटिया राजनीति की जा रही है। मुझे बहुत दुख है कि ममता दीदी राजनीति में इतने निचले स्तर पर उतर आई हैं। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण और पूरी तरह गलत है। उन्हें ऐसा बयान नहीं देना चाहिए था। महाराष्ट्र के एक बहुत करीबी और प्यारे नेता की मौत को इस तरह से राजनीतिक रंग देना बिल्कुल गलत है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts