कांवड़ यात्रा से पहले गागलहेड़ी मार्ग पर अव्यवस्थाओं का अंबार

सहारनपुर के गागलहेड़ी कस्बे और आसपास के कांवड़ मार्गों पर कांवड़ यात्रा से पहले भारी अव्यवस्थाएं देखने को मिल रही हैं। प्रशासनिक तैयारियों के तमाम दावों के बावजूद सड़कों के किनारे झाड़ियों की कटाई, पटरियों की मरम्मत और गंदगी हटाने जैसे जरूरी कार्य अभी तक शुरू नहीं हो सके हैं। भगवानपुर रोड पर जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हैं और कई स्थानों पर सरकारी नल खराब पड़े हैं, जिससे श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को पीने के पानी की दिक्कत हो रही है। पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा गहरी पटरियों को भरने और टूटी सड़कों की मरम्मत का कार्य अधर में लटका हुआ है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। स्थानीय ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि समय रहते सभी आवश्यक कार्य पूरे कराए जाएं, ताकि शिवभक्तों को यात्रा के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts