राजगढ़ में सीएलजी बैठक: होली शांतिपूर्ण मनाने का आह्वान, नियमों के पालन पर जोर

राजगढ़ (अलवर) के टहला बाईपास स्थित पुलिस थाने में तहसीलदार वीपी सिंह नरूका और कोतवाल राजेश कुमार मीना की मौजूदगी में सीएलजी सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में थानाधिकारी राजेश मीना ने होली का त्योहार शांतिपूर्ण, आपसी भाईचारे और सद्भावना से मनाने का आह्वान किया।

सीएलजी सदस्यों और व्यापारियों ने सभी लोगों से मिलजुल कर होली मनाने की अपील की और त्योहार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए सुझाव भी दिए। बैठक में सदस्यों ने तेज आवाज में डीजे बजाने वालों पर कार्रवाई करने की मांग की। साथ ही, कस्बे के गोल सर्किल, मेला चौराहा और टहला बाइपास चौराहे पर बेतरतीब खड़े ई-रिक्शा चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जरूरत बताई। इसके अलावा, पटाखों जैसी तेज आवाज निकालने वाले वाहनों पर भी प्रतिबंध लगाने की मांग की गई।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts