भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड
बुढ़ाना। कंपोजिट स्कूल डुंगर में स्कूल प्रभारी प्रधान अध्यापक चौधरी जमील अहमद के नेतृत्व में स्वच्छता पखवाड़ा जो बीती 01 सितंबर से आगामी 15 सितंबर तक के अंतर्गत स्वच्छता जागरूकता दिवस मनाया गया। जिसमें स्कूल स्टाफ तथा बच्चों के द्वारा स्वच्छता के प्रति स्वच्छता शपथ ली गई तथा बच्चों को संगीत के माध्यम से स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। स्कूल प्रभारी प्रधान अध्यापक चौधरी जमील अहमद ने बताया कि मेरा स्वच्छ भारत अब एक जन आंदोलन बन गया है। जिसका उद्देश्य सफाई और स्वच्छता के बारे में जागरूकता पैदा करना है। सफाई और स्वच्छता की भावना को प्रोत्साहित करने के लिए कंपोजिट स्कूल डूंगर में स्वच्छ भारत के लिए स्वच्छता अभियान मनाया जा रहा है। स्वच्छता अभियान स्वच्छ भारत के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए कई प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उसके बाद स्वच्छता के महत्व पर चर्चा की गई ताकि स्कूल, गांव, शहर और देश या जो भी जहां भी जाएं सफाई के प्रति अपना कर्तव्य निभाएं। यह एक आदत होनी चाहिए जो एक बेहतर, सच और स्वस्थ कल सुनिश्चित करेगी। सहायक अध्यापक देवेंद्र कुमार ने बताया कि हमारे विद्यार्थी भी आगे आएं और बड़े जोश और उत्साह के साथ अपने विचार प्रस्तुत करें। बच्चों ने स्वच्छता के बारे में अपने विचारों से सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया और इस मिशन को सफल बनाने का अपना संकल्प दिखाया ।















