नगर कोतवाली पुलिस ने 2 लाख की कीमत के फोन किया बरामद।

भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड।

मुज़फ्फरनगर। कोतवाली नगर पुलिस द्वारा खोये ओर गुम हुए एक दर्जन स्मार्ट मोबाईल फोन अनुमानित कीमत लग भाग 2 लाख रुपए की कीमत के फोन उनके स्वामियों को किया गया सुपुर्द। खोये हुए माबाईल फोन का पाकर मोबाईल स्वामीयों के चेहरे पर आयी मुस्कान। जनपद में खोये गुम हुए मोबाईल फोन की बरामदगी कर उनके वास्तविक स्वामियों को लौटाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत।

पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत के निकट पर्यवेक्षण ओर सहायक पुलिस अधीक्षक क्षेत्राधिकारी नगर व्योम बिंदल एवं प्रभारी निरीक्षक महावीर सिंह चौहान थाना कोतवाली नगर के नेतृत्व में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा। भारत सरकार द्वारा गुम खोये मोबाइल की रिकवरी हेतु Launch CEIR ( Central Equipment Identity Register) Portal की सहायता से उक्त पोर्टल पर प्राप्त Traceability Details के आधार पर कुल 12 स्मार्ट फोन को प्रदेश के अलग-अलग स्थान से बरामद किया गया । जिनकी कुल अनुमानित कीमत 2, लाख है। थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा थाना कोतवाली नगर पर आम-जनता को उनके खोये गुम हुए 12 स्मार्ट फोन को उनके वास्तविक स्वामियों के सुपुर्द किया गया। खोये हुए मोबाईल पाकर मोबाइल स्वामियों द्वारा खुशी व्यक्त की गयी। मोबाईल स्वामीयों द्वारा थाना कोतवाली नगर पुलिस का आभार व्यक्त किया गया तथा आम जनमानस द्वारा इस सराहनीय कार्य हेतु पुलिस की भूरी-भूरी प्रशंसा की जा रही है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts