द्वारका सिटी विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा, नागरिकों ने जिलाधिकारी से लगाई गुहार

मुज़फ्फरनगर,  द्वारका सिटी से जुड़ा विवाद लगातार गहराता जा रहा है। आज एक बार फिर कॉलोनी के दर्जनों निवासी जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के कार्यालय पहुंचे और अपनी समस्याओं को लेकर डीएम से मुलाकात की।निवासियों ने बताया कि कॉलोनी में मूलभूत सुविधाओं की भारी कमी है। पानी, सड़क, सीवर और साफ-सफाई जैसे बुनियादी मुद्दों को लेकर वे लंबे समय से प्रशासन के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकल पाया है।नागरिकों ने जिलाधिकारी से मांग की कि कॉलोनी की समस्याओं को गंभीरता से लिया जाए और संबंधित विभागों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए जाएं। डीएम ने लोगों की शिकायतें सुनीं और समस्या के समाधान का भरोसा दिलाया।स्थानीय लोगों का कहना है कि जब तक उनकी समस्याओं का हल नहीं होता, वे शांत नहीं बैठेंगे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts