चित्तौड़गढ़ राज्यपाल हरिभाऊ किशनराव बागडे शनिवार दोपहर चित्तौड़गढ़ पहुंचे। सर्किट हाउस आगमन पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। जिला कलक्टर आलोक रंजन ने उनकी अगवानी की। भूमि विकास बैंक अध्यक्ष बद्रीलाल जाट ने पारंपरिक साफा पहनाकर स्वागत किया और सांवलिया सेठ की तस्वीर भेंट की। इस दौरान पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी, अतिरिक्त जिला कलक्टर, उपखंड अधिकारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और बैंक अध्यक्ष आई.एम. सेठिया समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।















