अल्मोड़ा। जिले के जंगलों में आग लगने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। सोमवार को चितई और पेटशाल के जंगलों में आग धधक गई। हाईवे से लगे जंगल में आग लगने से आवाजाही करने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
वनाग्नि की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके को रवाना हो गई है। रेंजर मोहन राम ने बताया कि अराजक तत्वों की ओर से आग की घंटना को अंजाम दिए जाने की संभावना है। फिलहाल टीम आग बुझाने मे जुट गई है।















