चिल्ला पुलिस टीम ने दो अन्तर्राज्यीय अवैध गांजा तस्करों को किया गिरफ्तार

बांदा। पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले अभियुक्तों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक बांदा शिवराज के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी सदर राजवीर सिंह गौर के नेतृत्व मे थाना चिल्ला पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर तिन्दवारी मोड़ पपरेन्दा तिराहे से दो अभियुक्तों को लगभग 04 लाख रुपये कीमत के अवैध सूखा गांजा के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है । अभियुक्त मध्य प्रदेश के रास्ते से अवैध सूखे गांजे की खेप लाते थे तथा बांदा और आसपास के जनपदों में इसकी बिक्री करते थे । अभियुक्तों के कब्जे से 22 किग्रा अवैध सूखा गांजा बरामद हुआ है । जिसके सम्बन्ध में थाना चिल्ला पर अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों को न्यालय भेजा गया । गिरफ्तार अभियुक्तों में धर्मेन्द्र सिंह उर्फ पंजाबी पुत्र लालजी सिंह निवासी ग्राम पहरा थाना भरतकूप जनपद चित्रकूट व संजय सिंह उर्फ मोनू पुत्र लल्लू सिंह निवासी ग्राम पहरा थाना भरतकूप जनपद चित्रकूट शामिल हैं।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts