मुजफ्फरनगर में राष्ट्रीय हिंदी दिवस पर बच्चों का स्वरचित काव्य पाठ और पुरस्कार वितरण

भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड

मुजफ्फरनगर,राष्ट्रीय हिंदी दिवस के अवसर पर ‘मेरा वजूद फाउंडेशन’ के तत्वाधान में अभिव्यक्ति, बाल एवं युवा हिंदी स्वरचित काव्य पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि संदीप कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, और अन्य विशिष्ट अतिथियों द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में कई स्थानीय शिक्षा और सामाजिक क्षेत्र के प्रमुख व्यक्तियों ने भाग लिया, जिनमें डॉ. प्रेरणा मित्तल, ममता अग्रवाल, ललित मोहन गुप्ता, नितिन कुमार, और अन्य गणमान्य लोग शामिल थे।

हिंदी दिवस के इस कार्यक्रम में हिंदी भाषा के महत्व पर जोर दिया गया, विशेष रूप से बालिकाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण पर डॉ. प्रेरणा मित्तल ने अपने विचार साझा किए। ममता अग्रवाल और अन्य अतिथियों ने हिंदी भाषा को दैनिक जीवन में अपनाने की बात कही, जबकि नितिन कुमार ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत काव्य पाठ के माध्यम से हिंदी के प्रचार-प्रसार पर जोर दिया।

स्वरचित काव्य पाठ प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और उनकी रचनाओं ने सभी को प्रभावित किया। हृदय कुच्छल, खुशी वर्मा, मंशा बातूल, दिति बैंसला, तान्या, मान्या वर्मा, अवतार सिंह, विधि, वैशाली, और खुशी राजकीय इण्टर कॉलेज की रचनाएँ सर्वश्रेष्ठ मानी गईं और इन्हें पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. रणवीर सिंह और पंकज धीमान ने किया। पं. संजीव शंकर ने अपने सुवचनों से बच्चों का उत्साहवर्धन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts