बाल संरक्षण कार्यशाला: छात्रों को सुरक्षा और सशक्तिकरण की जानकारी

भास्कर न्यूज उत्तर प्रदेश उत्तराखंड

मुज़फ्फरनगर ।होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज, जड़ौदा, में आयोजित इस कार्यशाला का उद्देश्य बाल संरक्षण और सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं पर जागरूकता फैलाना था। ए.एच.टी.यू. थाना प्रभारी सर्वेश कुमार, मुख्य आरक्षी अमरजीत सिंह, और महिला आरक्षी शालू ने विद्यार्थियों को मिशन शक्ति महिला सशक्तिकरण, साइबर क्राइम, और सड़क सुरक्षा के बारे में जानकारी दी।

इसके साथ ही, विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों जैसे 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 181 वीमेन हेल्पलाइन, 1090 वीमेन पॉवर लाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, और 1930 साइबर क्राइम हेल्पलाइन के महत्व पर भी चर्चा की गई। बाल कल्याण समिति के डॉ. राजीव कुमार ने बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम,पॉक्सो अधिनियम, और ,स्पॉन्सरशिप योजना की जानकारी दी, जो उत्तर प्रदेश के महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित है।कार्यशाला के दौरान एक प्रश्नोत्तरी भी आयोजित की गई, जिसमें सफल प्रतिभागियो रिहान सैफी, रिया, ईशु, और मानव को राष्ट्रीय ध्वज भेंटकर सम्मानित किया गया। इस कार्यशाला के आयोजन में विद्यालय के प्रवक्ता नितिन, धीरज, आजाद, और अमित की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts