गुणवत्ता से नहीं होगा समझौता, मुख्यमंत्री योगी ने गंगा एक्सप्रेसवे कार्यों को समय पर पूर्ण करने के दिए निर्देश

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हापुड़ (गढ़) क्षेत्र में निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे परियोजना का स्थलीय निरीक्षण कर कार्य प्रगति का जायजा लिया। हापुड़ के प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत किया।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों, इंजीनियरों और परियोजना से जुड़े कर्मचारियों के साथ विस्तार से चर्चा की और कार्यों की अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देश दिए कि गंगा एक्सप्रेसवे प्रदेश के आर्थिक, औद्योगिक और सामाजिक विकास में एक मील का पत्थर बनेगा, इसलिए इसकी गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने जानकारी दी कि गंगा एक्सप्रेसवे से प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के बीच आवागमन सरल होगा, नए औद्योगिक केंद्र विकसित होंगे और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। यह परियोजना उत्तर प्रदेश के विकास को एक नई ऊंचाई प्रदान करेगी।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि सभी कार्य समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरे किए जाएं। निरीक्षण कार्यक्रम में परियोजना निदेशक, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, तकनीकी विशेषज्ञ, जनप्रतिनिधि और स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों और कार्यदायी संस्थाओं को दृढ़ संकल्प के साथ कार्य करने की प्रेरणा दी और जनता के प्रति अपनी जिम्मेदारी का भी स्मरण कराया।

 

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts