मुजफ्फरनगर जनपद में चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया ने जिला चिकित्सालय में मरीजों को स्वास्थ्य परामर्श और चिकित्सकीय उपचार प्रदान किया। उन्होंने हड्डी रोग विशेषज्ञ विभाग के कमरा नंबर 9 में ओपीडी की, जहां दर्जनों महिलाओं और पुरुषों को हड्डी रोग से जुड़ी समस्याओं के संबंध में सलाह दी गई और आवश्यक उपचार भी किया गया। इस दौरान मरीजों ने अपनी स्वास्थ्य समस्याएं साझा कीं, जिनका समाधान विशेषज्ञता के साथ किया गया।















