मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने किया खतौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया ने आज खतौली स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया और प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अवनीश कुमार को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को अपनी कार्यशैली की गुणवत्ता में सुधार लाने का निर्देश दिया। साथ ही, वैक्सीन कोल्ड चेन, औषधियों के रखरखाव, उपस्थिति पंजिका और अन्य व्यवस्थाओं की जांच की। उन्होंने प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को साफ-सफाई व्यवस्था को और दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि सभी चिकित्सा अधिकारी एवं कर्मचारी निर्धारित वेशभूषा में ड्यूटी करें। उन्होंने सभी को समय पर उपस्थित होकर पूरी निष्ठा और लगन से कार्य करने के लिए प्रेरित किया। इस निरीक्षण के दौरान मनोज कुमार भी उनके साथ उपस्थित रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts