मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जिला अस्पताल में मरीजों को दिया स्वास्थ्य परामर्श और उपचार

मुजफ्फरनगर। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया ने जिला चिकित्सालय में मरीजों को स्वास्थ्य परामर्श देकर चिकित्सीय उपचार प्रदान किया। उन्होंने हड्डी रोग विशेषज्ञ विभाग के कमरा नंबर-9 में ओपीडी संचालित की, जहां पर बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए पहुंचे। ओपीडी के दौरान उन्होंने हड्डी रोगों से पीड़ित महिलाओं और पुरुषों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उचित उपचार संबंधी सलाह दी। इस दौरान मरीजों ने अपने-अपने रोगों के लक्षण बताते हुए परामर्श लिया, जिस पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने हर मरीज को उनकी स्थिति के अनुसार दवाएं और आवश्यक जांचें लिखीं।

ओपीडी में आने वाले अधिकांश मरीज जोड़ों के दर्द, कमर दर्द, घुटनों की जकड़न, हड्डियों की कमजोरी और चोट के बाद उत्पन्न होने वाली जटिलताओं से ग्रसित थे। डॉक्टर तेवतिया ने मरीजों को दैनिक जीवन में संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और सही पोषण बनाए रखने की सलाह दी ताकि वे लंबे समय तक हड्डियों को मजबूत रख सकें। उन्होंने विशेष रूप से बुजुर्गों और महिलाओं को कैल्शियम एवं विटामिन डी के पर्याप्त सेवन पर बल दिया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि जिला अस्पताल में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं ताकि आमजन को निजी अस्पतालों पर निर्भर न रहना पड़े। उन्होंने अस्पताल कर्मियों को मरीजों के प्रति संवेदनशील व्यवहार अपनाने और गुणवत्तापूर्ण सेवा देने के निर्देश भी दिए। ओपीडी में पहुंचे मरीजों ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा किए गए परामर्श और तत्पर सेवा के लिए आभार व्यक्त किया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts