मुजफ्फरनगर में अशुद्ध घी पर बवाल, हिंदू संगठनों न की जांच की मांग

भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड

मुजफ्फरनगर में संयुक्त हिंदू मोर्चा के  नेताओं ने जिलाधिकारी उमेश मिश्रा से मांग की जनपद में बिक रहे अशुद्ध देशी घी पर तत्काल प्रतिबंध लगाया जाए। नेताओं का कहना था कि धार्मिक आयोजनों में शुद्ध देशी घी का उपयोग आवश्यक है, लेकिन बाजार में बिकने वाला अधिकांश घी अशुद्ध है, जिससे हिंदू समुदाय की धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं।हिंदू नेताओं ने इस संबंध में ज्ञापन देते हुए सभी मंदिरों के बाहर बिक रहे प्रसाद की गुणवत्ता की जांच कराने की भी मांग की। उन्होंने यह भी कहा कि कई नामों से बिक रहे अशुद्ध देशी घी की भी जांच कर उन्हें प्रतिबंधित किया जाना चाहिए।इस अवसर पर कई प्रमुख हिंदू संगठनों के नेता उपस्थित थे, जिन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा भोजनालयों पर नाम लिखने के कानून की सराहना की। इस आयोजन में मनोज सैनी, संजय अरोरा, बाबूराम पाल, और कई अन्य नेताओं ने भाग लिया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts