स्कूली वाहनों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में 2 वाहन सीज 4 का हुआ चालान

बाँदा-/परिवहन विभाग बांदा द्वारा स्कूली वाहनों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आज जनपद के तिन्दवारी क्षेत्र में पीटीओ राम सुमेर यादव ने अपनी टीम के साथ मानकों के अनुरूप न पाए जाने पर 2 स्कूली वाहनों को तिंदवारी थाने में निरूद्ध किया है। वही 4 स्कूली वाहनों का चालान किया है।अतर्रा में भी 2 स्कूली बसों मानक के अनुरूप ना पाए जाने पर पीटीओ रामसुमेर यादव द्वारा चालान किया गया।पीटीओ रामसुमेर यादव के द्वारा हिदायत देते हुए बताया कि बाँदा जनपद में निरंतर चलाए जा रहे स्कूली वाहनों के विरुद्ध अभियान में जो भी स्कूली वाहन मानक पर खरे नहीं उतरते हैं एवं मानक के विरुद्ध जिनका संचालन किया जा रहा है। ऐसे वाहनों पर नियमित कार्रवाई की जाएगी इसलिए सभी लोग उन्हीं वाहनों का संचालन करें जो सभी मानकों को पूरा करते हों इसमें चलानी कार्रवाई के साथ-साथ वाहन सीज की कार्यवाही एवं जुर्माना भी संभव है। इसलिए किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए सभी वाहनों को मानक के अनुरूप फिटनेस हो तभी इनका संचालन सुनिश्चित करें।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts