मुजफ्फरनगर।उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन (रजि.) द्वारा कावड़ मेले के दौरान नगर पालिका परिषद की ओर से की गई उत्कृष्ट व्यवस्थाओं के लिए चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप एवं अधिशासी अधिकारी (ईओ) प्रज्ञा सिंह को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
सम्मान समारोह में संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी कृष्ण गोपाल मित्तल, संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष संजय मिश्रा, प्रदेश मंत्री सरदार बलविंदर सिंह, जिला अध्यक्ष राकेश त्यागी, सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष पवन वर्मा, जिला महामंत्री विशाल जैन, जिला युवा अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह, युवा महामंत्री भूपेंद्र गोयल, सुखबीर सिंह और उदित किंगर उपस्थित रहे।
संगठन पदाधिकारियों ने कहा कि कावड़ यात्रा के दौरान नगर पालिका ने सड़क साफ-सफाई, गड्ढा मुक्त मार्ग, वर्षा के बाद जलभराव की समस्या का त्वरित समाधान, और संपूर्ण यात्रा मार्ग की बेहतर व्यवस्थाओं के माध्यम से सराहनीय कार्य किया। चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप एवं ईओ प्रज्ञा सिंह ने व्यक्तिगत रूप से हर मोर्चे पर तत्परता दिखाई, जिससे करोड़ों कांवड़ियों की यात्रा सुगम और सुरक्षित रही।
प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल ने कहा, “हमें गर्व है कि नगर की जिम्मेदारी को ईमानदारी व समर्पण के साथ निभाते हुए इन अधिकारियों ने कावड़ मेले को सफल बनाया। हमें पूर्ण विश्वास है कि भविष्य में भी नगर विकास हेतु ऐसे ही कार्य निरंतर होते रहेंगे।”















