मुजफ्फरनगर में “मिस्टर एंड मिस मुजफ्फरनगर” सीजन-10 की सफलता का जश्न,

मुजफ्फरनगर में आयोजित प्रतिष्ठित ब्यूटी पैजेंट “मिस्टर एंड मिस मुजफ्फरनगर” के दसवें सीजन की शानदार सफलता का जश्न रविवार को शहर के बालाजी रेस्टोरेंट में आयोजित ग्रैंड सक्सेस पार्टी के रूप में मनाया गया। इस खास समारोह में सभी विजेताओं, रनर्स-अप, आयोजकों और पूरी सपोर्टिंग टीम ने उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत मनोरंजक माहौल और प्रतिभागियों के उत्साह के साथ हुई, जहां बीते सीजन की उपलब्धियों को याद करते हुए सभी ने सफलता की चमक को साझा किया। इस दौरान पैजेंट के मुख्य आयोजक आसिफ अली ने एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए बताया कि इस बार किड्स कैटेगरी के सभी विजेताओं को आने वाली वेब सीरीज, फिल्म फेस्टिवल की शॉर्ट फिल्मों और फीचर फिल्मों में काम करने का सुनहरा अवसर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह पहल मुजफ्फरनगर के नन्हे प्रतिभाओं के लिए बॉलीवुड और डिजिटल प्लेटफॉर्म की ओर बढ़ने का एक मजबूत और प्रेरणादायक कदम साबित होगी।

को-ऑर्गनाइजर मोहित मित्तल ने बताया कि इस पैजेंट का सफर दस वर्ष पहले शुरू हुआ था और आज इसका दसवां सीजन भी अपार सफलता के साथ संपन्न हुआ है। उनका कहना था कि इस आयोजन का उद्देश्य हमेशा से ही मुजफ्फरनगर के बच्चों और युवाओं में छिपे हुए हुनर को मंच प्रदान करना और उन्हें राज्य व राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाना रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह यात्रा आने वाले वर्षों में और भी बड़े अवसरों के साथ आगे बढ़ती रहेगी। इस सीजन में किड्स, टीन और एडल्ट कैटेगरी में दर्जनों बच्चों और युवाओं ने विभिन्न खिताब हासिल किए, जो इस बात का प्रमाण हैं कि मुजफ्फरनगर प्रतिभाओं से भरपूर शहर है।

सीजन-10 के मुख्य विजेताओं में कार्तिक बालियान ने मिस्टर मुजफ्फरनगर एवं मिस्टर नॉर्थ इंडिया का खिताब जीतकर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई, जबकि अंचल धीमान ने मिस मुजफ्फरनगर एवं मिस नॉर्थ इंडिया का ताज अपने नाम किया। इनके साथ ही सभी प्रतिभागियों ने अपनी मेहनत और प्रदर्शन से दर्शकों और जजों का दिल जीता। मुजफ्फरनगर का यह ब्यूटी पैजेंट अब उत्तर भारत के सबसे भरोसेमंद और बड़े पैमाने पर आयोजित होने वाले आयोजनों में शामिल हो चुका है, जिसने कई युवा मॉडलों, एक्टर्स और परफॉर्मर्स के करियर को नई दिशा दी है।

आयोजकों ने सभी विजेताओं, प्रतिभागियों, स्पॉन्सर्स और दर्शकों का दिल से आभार प्रकट करते हुए कहा कि उनकी सहभागिता और समर्थन के बिना यह यात्रा इस ऊंचाई तक नहीं पहुंच पाती। उन्होंने उम्मीद जताई कि सीजन-11 इससे भी अधिक भव्य, प्रेरणादायक और नए अवसरों से भरा होगा, जहां मुजफ्फरनगर की प्रतिभाएं एक बार फिर अपनी चमक से मंच को रोशन करेंगी।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts