औरैया : पी बी आर पी अकादमी दिबियापुर में क्रिसमस डे का धूमधाम से उत्सव.

औरैया पी बी आर पी अकादमी, दिबियापुर के बच्चों ने क्रिसमस डे को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया। विद्यालय के प्री-प्राइमरी के बच्चों ने इस अवसर पर रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिसमें परियों के नृत्य ने सबका मनमोह लिया। कक्षा 6 के छात्र अर्पित यादव, जो सांता क्लॉज बने थे, के आगमन से बच्चों के चेहरों पर खुशी की लहर दौड़ गई। छात्र-छात्राओं ने सेंटा की ड्रेस पहनकर शानदार प्रस्तुति दी और क्रिसमस के गाने गाकर सभी का ध्यान आकर्षित किया।

विद्यालय के प्रबंधक इंजी. दिनेश पाण्डेय ने इस आयोजन का महत्व बताया और कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम बच्चों में विभिन्न धर्मों और त्योहारों के प्रति समझ विकसित करते हैं, साथ ही उनकी पढ़ाई के प्रति उत्सुकता भी बढ़ाते हैं।

वहीं, दूसरी ओर भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी का जन्मदिवस भी मनाया गया। सभी अध्यापकों और छात्रों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानाचार्य डॉ. सौरव कश्यप ने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि अटल जी भारतीय राजनीति के महान नेता थे, जिनकी उदारता, विवेकशीलता और कूटनीतिक कुशलता ने भारत को वैश्विक पहचान दिलाई। उनका व्यक्तित्व एक प्रेरणा है, जो देशभर में सम्मानित रहा।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. सौरव कश्यप, प्रशांत पुरवार, दिव्या दिवाकर, संगीता दीक्षित, अनामिका, ऋचा, निशा, अनामिका, रूचि, आशीष पूरी, गौरव दीक्षित, रामवीर, रामकुमार और अन्य अध्यापक-अध्यापिकाएं उपस्थित रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts