बाँदा। पश्चिम बंगाल असम एवं पुडुचेरी विधानसभा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक एवं प्रचंड जीत पर भाजपा नेता बुंदेलखंड यूथ फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रवीण सिंह के द्वारा कार्यकर्ताओं व बच्चों के साथ झालमुरी खिलाकर जीत की खुशी मनाई गई। प्रवीण सिंह ने कहा कि यह जीत अहंकार के खिलाफ हुई है जिस तरह से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व ग्रह मंत्री अमित शाह के द्वारा बंगाल के लोगों के ऊपर हो रहे उत्पीड़न की आवाज़ उठाई गई बंगाल वालों ने आज दीदी की विदाई की है। प्रधानमंत्री के प्रति आम जनमानस के अपार समर्थन व आशीर्वाद का परिचायक है। यह जीत जनविश्वास की जीत है भाजपा के कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है। भारी संख्या में लोगों ने ढोल नगाड़ों की धुन पर थिरक कर व मिठाई खिलाकर जीत की बधाई एक दूसरे को दी।भारी संख्या में चुनावी जीत के जश्न में लोग मौजूद रहे।























































