CBSE 10वीं का रिजल्ट 14 अप्रैल को होगा जारी?

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) 10वीं बोर्ड का रिजल्ट कब जारी होगा? इन दिनों बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स और पैरेंट्स इस सवाल का जानना चाहते हैं. वहीं इसको लेकर कयासबाजी और अटकलों का दौर भी जारी है. ऐसा दावा किया जा रहा है कि सीबीएसई 10वीं बोर्ड का रिजल्ट 14 अप्रैल को जारी होगा. असल में सीबीएसई इस बार 12वीं बोर्ड से पहले 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी करने जा रहा है. 12वीं बोर्ड का रिजल्ट मई में जारी होना है ताे वहीं 10वीं बोर्ड का एग्जाम मई में प्रस्तावित है. ऐसे में 10वीं बोर्ड का रिजल्ट अप्रैल में प्रस्तावित है. ऐसे में 14 अप्रैल को 10वीं बोर्ड का रिजल्ट होने की संभावनाएं लगाई जा रही हैं.आइए जानते हैं कि सीबीएसई 10वीं बोर्ड रिजल्ट को लेकर क्या अपडेट है. जानते हैं कि 10वीं में कितने नंबर में पास होते हैं. जानेंगे कि सीबीएसई 10वीं बोर्ड का सेकंड एग्जाम कब आयोजित होंगे. साथ ही जानेंगे कि सीबीएसई 10वीं बोर्ड का रिजल्ट कैसे देख सकते हैं.

सीबीएसई 10वीं बोर्ड का रिजल्ट ऐसे करें चेक

  • सीबीएसई 10वीं बोर्ड का रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट results cbse nic in पर जाएं.
  • होमपेज खुलेगा, उसमें से दिख रहे Class X Results 2026 लिंक पर क्लिक करें.
  • नया वेब पेज खुलेगा, उसमें अपना रोल नंबर,स्कूल नंबर समेत अन्य जरूरी जानकारी भरें
  • जानकारी अपडेट करते ही रिजल्ट खुल जाएगा, आप ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं.
लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts