देश में फिर बढ़े कोरोना के मामले, केरल-महाराष्ट्र सबसे ज्यादा प्रभावित;

देश में एक बार फिर कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने लगे हैं। ताज़ा आंकड़ों के अनुसार, फिलहाल 3,807 एक्टिव केस दर्ज किए गए हैं और अब तक 28 लोगों की मौत हो चुकी है। केरल और महाराष्ट्र इस बार सबसे अधिक प्रभावित राज्यों में शामिल हैं, जहां संक्रमण की रफ्तार तेज़ी से बढ़ रही है। बढ़ते मामलों को देखते हुए कर्नाटक सरकार ने लोगों के लिए स्वास्थ्य संबंधी एडवाइजरी जारी की है, जिसमें मास्क पहनने, भीड़भाड़ से बचने और नियमित हाथ धोने जैसी सावधानियों को अपनाने की अपील की गई है। स्वास्थ्य विभाग हालात पर लगातार नज़र बनाए हुए है और जरूरत पड़ने पर सख्त कदम उठाने के संकेत दिए हैं।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts