गोद भराई के बाद दहेज में मांगे 20 लाख, रेलवे कर्मी समेत आठ पर केस

गजरौला गोद भराई की रस्म होने के बाद मंगेतर पक्ष के लोगों ने दहेज में 20 लाख रुपये की मांग की। इस पर विवाद हो गया और शादी नहीं करने की बात पर बन आई। इस मामले में पुलिस ने युवती के पिता की तहरीर पर रेलवे कर्मी मंगेतर समेत आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की शादी नौगावां सादात क्षेत्र के गांव दाऊद सराय निवासी विपिन कुमार से तय हुई। विपिन रेलवे विभाग में इलेक्ट्रीशियन है। पांच दिसंबर को गांव में ही गोद भराई की रस्म भी पूरी हो गई। अब आरोप है कि गोद भराई के बाद भी मंगेतर पक्ष के लोग दहेज में 20 लाख रुपये की मांग करने लगे। काफी समझाने का प्रयास किया मगर, वह अपनी मांग पर अड़े रहे। इससे पीड़ित पक्ष के लोग काफी तनाव में आ गए।पीड़ित पक्ष का आरोप है कि मंगेतर पक्ष की तरफ से एक व्यक्ति सेना में जवान है। वह इस समय मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात है।वह धमकाते भी हैं। इस क्रम में महिला थाना एवं परिवार परामर्श केंद्र प्रभारी निधि चौधरी ने बताया कि इस मामले में मंगेतर विपिन कुमार, मनीष, आदेश, अंकुश, संगीता, अजय कुमार, रतन सिंह व सोनम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जांच चल रही है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts