जन-जागरूकता कार्यक्रम संचालित कर चलाया अभियान

बांदा। चाइल्ड हेल्पलाइन बांदा, साथी यू0पी0 संस्था एवं ग्रामीण परंपरा विकास संस्थान बांदा की संयुक्त टीम द्वारा कोतवाली नगर क्षेत्र मे स्थित आश्रय गृह की चौकिंग की गई । चेकिंग के दौरान कमरे, आगुंतक रजिस्टर आदि को देखा गया तत्पश्चात होटल, दुकानों एवं मेला ग्राउंड पर संचालित जैमिनी सर्कस आदि की चेकिंग की गई । चेकिंग के दौरान लोगों को मानव तस्करी, बाल श्रम/बाल भिक्षावृत्ति, बच्चा चोरी, तथा सरकारी हेल्पलाइन नंबर 112, 1098, 1090 आदि के संबंध में जागरूक किया गया । लोगों को पंपलेट के माध्यम से बाल विवाह न करने एवं गांव/मोहल्ले में यदि कोई बाल विवाह हो रहा हो तो इसकी सूचना सरकारी हेल्पलाइन नंबर अथवा नजदीकी पुलिस स्टेशन पर सूचित करने की सलाह दी। दुकानदारों एवं आम जनमानस को बच्चों (18 वर्ष से कम आयु) से बाल श्रम न कराने हेतु जागरूक किया गया एवं हिदायत दी गई कि यदि कोई व्यक्ति/दुकानदार बच्चों से बाल श्रम करते हुए पाया गया तो उपरोक्त व्यक्ति/दुकानदार के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की जाएगी । अभियान के दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार, उ0नि0 अनिल कुमार उपाध्याय, आरक्षी प्रशांत यादव, शाखा प्रभारी निरीक्षक अखिलेश प्रताप सिंह चाइल्ड हेल्पलाइन बांदा से शिवसम्पत यादव, ग्रामीण परंपरा विकास संस्थान से शिवम यादव, स्वावलंबन समिति संस्था से ममता देवी एवं साथी यू.पी. संस्था से प्रमोद तिवारी, रेखा देवी आदि मौजूद रहे ।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts