जनपद में विकास प्राधिकरण द्वारा अवैध प्लाॅटिंग के विरूद्ध चला बुलडोज़र।

भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड

मुजफ्फरनगर। विकास प्राधिकरण के विकास क्षेत्र में जोन-3 क्षेत्रान्तर्गत कविता मीना उपाध्यक्ष के आदेशों के अनुपालन में, आदित्य प्रजापति, सचिव, विकास प्राधिकरण के मार्गदर्शन में ओर सम्बन्धित उपजिलाधिकारी व स्थानीय पुलिस बल की उपस्थिति में,अवैध कॉलोनाइजर इंद्रजीत सिंह रावत व पवन मालिक द्वारा।

खसरा नं0-13 के भूस्वामियों के साथ मिलकर ग्राम नसीरपुर, नसीरपुर रोड पर लगभग 15 बीघा भूमि में ओर खसरा संख्या 28/2 म में अवैध कॉलोनाइजर मुंतजिर मलिक एवम् मोहम्मद जावेद आदि द्वारा। भूस्वामियों के साथ मिलकर लगभग 10 बीघा में अनाधिकृत रूप से प्राधिकरण से तलपट मानचित्र स्वीकृत कराये बिना अवैध प्लाॅटिंग के निर्माण को विकास प्राधिकरण द्वारा ध्वस्त किया जा रहा है। उक्त अवैध प्लाॅटिंग के विरूद्ध प्राधिकरण द्वारा पूर्व में नोटिस जारी किये गये थे। जिसमें चालानी कार्यवाही के उपरान्त पूर्व में ध्वस्तीकरण के आदेश निर्गत किये गये थे, परन्तु अवैध प्लाॅटिंग के भू-स्वामियों द्वारा स्थल से अवैध प्लाॅटिंग को नहीं हटाया गया था। विकास प्राधिकरण द्वारा उक्त 2 स्थलों पर लगभग 25 बीघा भूमि पर विकसित की जा रही। अवैध कॉलोनियों के विरूद्ध ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की जा रही है। अवैध कालोनियों के ध्वस्तीकरण की कार्यवाही के समय अधिशासी अभियंता विनीत अग्रवाल,सहायक अभियंता, हरिशंकर गौतम एव भरत पाल, अवर अभियंता, राजीव त्यागी, विनय गर्ग, योगेश शर्मा, अवनीश गर्ग, राजीव कोहली के साथ-साथ स्थानीय सुपरवाईजर भी मौके पर उपस्थित हैं।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts