विकास प्राधिकरण द्वारा चलाया गया अवैध निर्माण पर बुलडोजर

भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड

मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण के खतौली क्षेत्र के अन्तर्गत जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी एवम् उपाध्यक्ष, मु०वि०प्रा० कविता मीना के आदेशों के अनुपालन में आदित्य प्रजापति, सचिव, विकास प्राधिकरण के नेतृत्व में।

नायब तहसीलदार खतौली व स्थानीय पुलिस बल की उपस्थिति में भू-स्वामी प्लॉटिगकर्ता प्रवीण, सुशील व अनिल आदि द्वारा नहारिया धर्मकॉटे के पीछे बुढाना रोड कस्बा खतौली में लगभग 30 बीघा यशपाल सैनी, फलावदा रोड खतौली में लगभग 20 बीघा एवं जितेन्द्र, सुरेन्द्र कौर आदि द्वारा पैट्रोल पम्प के पीछे, ग्राम भैंसी, खतौली में लगभग 5 बीघा भूमि में अनाधिकृत रूप से प्राधिकरण से तलपट मानचित्र स्वीकृत कराये बिना अवैध प्लॉटिंग के निर्माण को विकास प्राधिकरण द्वारा ध्वस्त किया गया। उक्त अवैध प्लॉटिंग के विरूद्ध प्राधिकरण द्वारा पूर्व में नोटिस जारी किये गये थे। जिसमें चालानी कार्यवाही के उपरान्त पूर्व में ध्वस्तीकरण के आदेश निर्गत किये गये थे, परन्तु अवैध प्लॉटिंग के भू-स्वामियों द्वारा स्थल से अवैध प्लॉटिंग को नहीं हटाया गया था। इसके अतिरिक्त अवैध कालोनाईजर के विरूद्ध सम्बन्धित थाने में प्राथमिकी दर्ज कराये जाने की कार्यवाही की जा रही है। विकास प्राधिकरण द्वारा उक्त 3 स्थलों पर लगभग 55 बीघा भूमि पर अवैध रूप से विकसित की जा रही,अवैध कॉलोनी के विरूद्ध ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गई है। अवैध कालोनी के ध्वस्तीकरण की कार्यवाही के समय प्राधिकरण कार्यालय के अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता, अवर अभियंता एवं प्राधिकरण टीम मौके पर उपस्थित रही।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts