क्विज प्रतियोगिता में बुढाना ने प्रथम स्थान, विज्ञान प्रदर्शनी में अंशुल ने मारी बाजी

राज्य परियोजना निदेशक लखनऊ के निर्देशों के अंतर्गत परिषदीय विद्यालयों के छात्रों की एक दिवसीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्रांगण में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार श्रीवास और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।

कार्यक्रम में क्विज प्रतियोगिता एवं विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता आयोजित की गई। क्विज प्रतियोगिता में बुढाना और जानसठ के बच्चों के बीच फाइनल मुकाबला हुआ, जिसमें बुढाना के बच्चों ने विजय प्राप्त की। विजेताओं को प्रमाण पत्र, शील्ड और माइक्रोस्कोप देकर सम्मानित किया गया।वहीं, विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में भी छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया। इसमें अंशुल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, परिघि ने द्वितीय स्थान, सोनीक्षी नेगी ने तृतीय, हिमांशु ने चतुर्थ और अक्षरा ने पंचम स्थान हासिल किया। विजेताओं को टेबलेट देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में लगभग 100 बच्चों ने भाग लिया और सभी अतिथियों ने बच्चों द्वारा बनाए गए विज्ञान मॉडल की सराहना की। जिला समन्वयक श्री सुशील कुमार ने सभी का आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम का संचालन एआरपी इरशाद अहमद और एसआरजी रश्मि ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में सभी ARP और SRG का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts