भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड
आगरा फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी राजकुमार चाहर सांसद,राष्ट्रीय अध्यक्ष किसान मोर्चा भाजपा को, विधानसभा बाह में दलित समुदाय ने भी मतदान किया है। जाटव समाज के बूथों को देखा जाए तो जितेन्द्र कुमार पिप्पल जिला सचिव विधानसभा प्रभारी बाह के नैतृत्व मैं,केंद्रीय रक्षा मंत्री भारत सरकार राजनाथ सिंह के समक्ष दर्जनों बसपा कार्यकर्ताओं ने बसपा छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की तो, जाटव समाज ने भी सत्ता पक्ष में मतदान करने की कोई कसर नहीं छोड़ी हैं। जाटव समाज ने भी अहम भूमिका निभाई जितेन्द्र पिप्पल बाह विधानसभा में जाटव समाज में कद्दावर नेता मानें जातें है, बसपा के संगठन में लम्बे समय से जिम्मेदारी के अहम पदों पर नियुक्ति रहें शासन प्रशासन में अलग पहचान बना रखीं है। सोशल मीडिया पर हर समय एक्टिव नजर आते हैं।भाजपा नेता जितेन्द्र पिप्पल ने बताया कांशीराम साहेब की धरोहर को बहिन मायावती राष्ट्रीय अध्यक्ष बसपा ने अपनी घर की पार्टी बना रखीं है। समाज के नेताओं के साथ ही साथ कैडराईज पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं पर भरोसा न कर भाई भतीजा पर भरोसा कर बसपा पार्टी को भतीजा बाद पार्टी बना दिया है। दलित समाज का हित भाजपा में सुरक्षित हैं। सर्व समाज को साथ लेकर चलने वाली पार्टी पूरे देश में एक ही पार्टी हैं उसका नाम भारतीय जनता पार्टी सर्व समाज के व्यक्तियों को संगठन से लेकर केंद्र व प्रदेशों की सरकारों में भाईचारे के साथ संगठन में नैतृत्व करने का मौका मिलता है।















