बीएसए ने परखी शिक्षा व्यवस्था, यूनिफॉर्म और उपस्थिति सुधारने के निर्देश.

मुजफ्फरनगर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सदर ब्लॉक के पांच परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण कर शिक्षण व्यवस्था, छात्र उपस्थिति, मध्यान्ह भोजन, स्वच्छता और मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। प्राथमिक विद्यालय मुस्तफाबाद में 139 बच्चों के सापेक्ष 95 विद्यार्थी उपस्थित मिले। दो शिक्षक अवकाश पर थे, जबकि अन्य स्टाफ उपस्थित मिला। शौचालय, हैंडपंप और सबमर्सिबल क्रियाशील मिले तथा मध्यान्ह भोजन में तहरी और दूध बनाया जा रहा था। बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति के लिए अभिभावकों से गृह संपर्क करने के निर्देश दिए गए।

प्राथमिक विद्यालय पचेन्दा कला-2 में 96 में से 60 बच्चे उपस्थित मिले। एक शिक्षामित्र आकस्मिक अवकाश पर थी। बच्चों के आंशिक रूप से यूनिफॉर्म में मिलने पर सभी को नियमित यूनिफॉर्म में विद्यालय आने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण में सामने आया कि ग्राम प्रधान द्वारा दूध उपलब्ध नहीं कराने के कारण बच्चों को दूध वितरित नहीं हुआ।प्राथमिक विद्यालय पचेन्दा कलां-1 में 71 में से 50 विद्यार्थी उपस्थित मिले। समस्त स्टाफ मौजूद था। विद्यालय में मूलभूत सुविधाएं और शैक्षिक व्यवस्था संतोषजनक मिली, लेकिन दूध का वितरण नहीं हुआ।

कंपोजिट विद्यालय मेघाखेड़ी में 314 में से 170 तथा प्राथमिक विद्यालय मेघाखेड़ी में 191 में से 120 बच्चे उपस्थित मिले। दोनों विद्यालयों में मध्यान्ह भोजन निर्धारित मेन्यू के अनुसार बनाया जा रहा था। प्राथमिक विद्यालय में भी दूध उपलब्ध नहीं होने की जानकारी मिली। बीएसए ने सभी विद्यालयों में बच्चों की नियमित उपस्थिति, यूनिफॉर्म और शैक्षिक गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। साथ ही हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत विद्यालय स्तर पर गतिविधियां आयोजित करने को कहा।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts