भास्कर न्यूज उत्तर प्रदेश उत्तराखंड
मुजफ्फरनगर,बुढ़ाना अंतराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त श्री मद भागवत कथा वाचक और अखिल भारत हिंदू महासभा प्रदेश के कोषाध्यक्ष ब्रिजानंद महाराज बरसाना कस्बे में भव्य संगीतमय श्री मद भागवत कथा करेंगे। श्रीमद् भागवत कथा आगामी 23 अगस्त से शुरु होकर आगामी 29 अगस्त तक शाम के पांच बजे से लेकर देर रात आठ बजे तक चलेगी। जिसमें महाराज भक्तो से अपनी अमृत वाणी का बखान करेंगे। कथा का आयोजन कस्बा बुढ़ाना के समाजसेवी प्रदीप कुमार गर्ग सेठजी तेल, विनीत गर्ग एवं समस्त गर्ग परिवार द्वारा कराया जा रहा है। कथा का स्थान प्रदीप कुमार एंड संस निकट भारत टॉकीज चंधैडी रोड बुढ़ाना में होगा। धर्म प्रेमी जनता के जन कल्याणार्थ कथा का सीधा प्रसारण महाराज के यूट्यूब चैनल कमला भक्ति चैनल पर किया जाएगा। कथा वाचक और आयोजनकर्ताओं द्वारा सनातन धर्म प्रेमी जनता से अपील करते हुए कहा गया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पधारकर श्री मद भागवत अमृत कथा का श्रवण करें।















