चुनावी चिह्न के आगे दंडवत प्रणाम, रंग लाई 30 सालों की मेहनत, टिकट मिलने की खुशी में भावुक हो उठे नेता

नई दिल्ली। Lok Sabha Election 20241 लोकसभा चुनाव से पहले सभी राजनीतिक दल अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर रही है। जिन प्रत्याशियों को टिकट मिल चुकी है वो चुनावी तैयारी में जुट चुके हैं।

भाजपा जैसी राजनीतिक पार्टी से टिकट मिलना किसी भी उम्मीदवार के लिए एक बड़ी बात होती है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमे देखा जा सकता है कि आंध्र प्रदेश के भाजपा नेता को टिकट मिलने के बाद वो काफी भावुक हो गए। उन्होंने खुशी से पार्टी के चुनावी चिह्न को दंडवत प्रणाम किया।

आंध्र प्रदेश में भाजपा राज्य सचिव हैं भूपतिराजू

आंध्र प्रदेश के नरसापुरम से बीजेपी ने भूपतिराजू श्रीनिवास वर्मा को लोकसभा का टिकट दिया। भूपतिराजू श्रीनिवास वर्मा भाजपा, TDP और जनसेना के संयुक्त उम्मीदवार हैं। जानकारी

के मुताबिक, भूपतिराजू पिछले 30 साल से भाजपा के साथ जुड़े हुए हैं। वो वर्तमान में आंध्र प्रदेश में भाजपा राज्य सचिव हैं।

मेरा जीवन कमल को समर्पित: भूपतिराजू

टिकट मिलने के बाद भूपतिराजू श्रीनिवास वर्मा ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा,”मेरा जीवन कमल को समर्पित है। यह मान्यत 30 वर्षों की कड़ी मेहनत का परिणाम है।”

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts