बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां दो गुटों में झड़प के बाद बमबाजी की घटना हुई है. मिली जानकारी के अनुसार पटना यूनिवर्सिटी के दरभंगा हाउस में छात्रों के दो गुटों के बीच झड़प के बाद बमबाजी की गयी, जिससे मौके पर दहशत का माहौल बन गया.बमबाजी के कारण पार्किंग में रखी गई कार क्षतिग्रस्त हो गयी हैं. यह घटना पटना के पीरबहोर थाना क्षेत्र की है. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची गयी है.बताया जा रहा है कि आज सुबह से ही पटना यूनिवर्सिटी के दरभंगा हाउस के 2 अलग-अलग गुटों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद दोनों गुट के लोग आपस में उलझ पड़े. इसके बाद मामला बढ़ गया और देखते ही देखते बमबाजी की स्थिति उत्पन्न हो गयी है. वहीं दरभंगा हाउस में दिनदहाड़े बमबाजी की इस घटना से हड़कंप में मच गया. बमबाजी होते ही लोग कैंपस में मौजूद छात्र व अन्य लोग इधर-उधर भागने लगे. घटना की खबर मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी.















