मदीना से हैदराबाद जा रही इंडिगो फ्लाइट को बम धमकी, अहमदाबाद में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

मदीना से हैदराबाद के लिए उड़ान भर रही इंडिगो की फ्लाइट 6E-058 को उस समय इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी, जब विमान में बम होने की धमकी मिलने की सूचना मिली। विमान में कुल 180 यात्री और 6 क्रू मेंबर्स मौजूद थे। उड़ान सामान्य रूप से आगे बढ़ रही थी, तभी अचानक क्रू को संभावित बम खतरे का संदेश प्राप्त हुआ। संदेश मिलते ही विमानन सुरक्षा एजेंसियां और एयर ट्रैफिक कंट्रोल सतर्क हो गए। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तुरंत निर्णय लिया गया कि विमान को निकटतम सुरक्षित हवाई अड्डे पर उतारा जाए। इसके बाद उड़ान को अहमदाबाद एयरपोर्ट की ओर डायवर्ट किया गया और वहां सुरक्षित तरीके से इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।

लैंडिंग के बाद विमान को रनवे के अलग हिस्से में ले जाया गया, जहां बम डिस्पोजल स्क्वॉड और सुरक्षा बलों ने विमान की पूरी तरह तलाशी ली। यात्रियों को भी सावधानीपूर्वक विमान से उतारा गया और सुरक्षा जांच की गई। फिलहाल बम धमकी की सत्यता की जांच जारी है और अधिकारियों की टीमें यह पता लगाने में जुटी हैं कि यह धमकी किसने और किस उद्देश्य से दी। एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार, ऐसी परिस्थितियों में सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत तुरंत कार्रवाई की जाती है, ताकि यात्रियों की जान को किसी भी तरह के खतरे से बचाया जा सके।गौरतलब है कि दो दिन पहले भी मुंबई एयरपोर्ट पर एक विमान को मानव बम की धमकी मिलने के बाद इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी। लगातार मिल रही ऐसी धमकियां सुरक्षा एजेंसियों के लिए चिंता का विषय बनती जा रही हैं। हालांकि, त्वरित और सतर्क कार्रवाई के चलते दोनों मामलों में किसी प्रकार की अनहोनी नहीं हुई। प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी कदम उठाए और घटनाओं की जांच जारी है।

इमरजेंसी लैंडिंग के बाद विमान की जांच

सूत्रों का कहना है कि विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराए जाने के बाद विमान में सवार सभी यात्रियों को बाहर निकाला गया और फिर उसकी जांच कराई गई. बताया जा रहा है कि एक यात्री ने विमान में बम होने का दावा किया जिसके बाद हड़कंप मच गया. विमान की जांच की जा रही है. संदिग्ध यात्री से भी पूछताछ की जा रही है.

कुवैत से आ रहे विमान में ह्यूमन बम की धमकी

इससे 2 दिन पहले मंगलवार को भी ऐसी ही एक धमकी सामने आई थी जिसकी वजह से कुवैत से हैदराबाद जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट को मुंबई डायवर्ट किया गया और वहां पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. विमान में ह्यूमन बम होने की धमकी दी गई. हैदराबाद और दिल्ली एयरपोर्ट को ईमेल के जरिए यह धमकी दी गई.धमकी की बात सामने आते ही सुरक्षा एजेंसी फौरन अलर्ट हो गए और त्वरित कार्रवाई करते हुए विमान को मुंबई एयरपोर्ट डायवर्ट कर दिया और उसकी इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी.

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts