पैलानी/बांदा। पैलानी तहसील के जसपुरा थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में युवक का शव कुआं में मिलने से सनसनी फैल गई वहीं राजू उर्फ महेंद्र पुत्र देवनारायण सिंह निवासी रामपुर का बजरंगबली बाबा कुआं के पास शव मिला वहीं मृतक के दो लड़के व दो लड़कियां थी लड़कों का नाम छोटू उम्र 20 वर्ष बृजेश गौतम जिसकी शादी हो गई थी एक लड़की काजल है दूसरी लड़की की शादी हो गई है मृतक के नाम 30 बीघा जमीन है वहीं खेती-बाड़ी व मत्स्य पालन का व्यवसाय गांव के रामपुर के तालाब में करता था वही पत्नी नीलम ने बताया कि 25 तारीख को मेरे पति राजू 11रू00 बजे दिन मे घर से निकल गए और जब वह शाम को घर नहीं आए तो 5रू00 बजे मैंने फोन लगाया तो फोन पर गाली गलौज सुनाई दिया और थोड़ी देर बाद मेरे पति का फोन स्विच ऑफ हो गया उसके बाद हमने ढूंढने का प्रयास किया लेकिन नहीं मिले वही मेरे लड़के वीरेश ने जसपुरा थाना में प्रार्थना पत्र दिया लेकिन पुलिस ने किसी प्रकार की कोई सुनवाई नहीं की वही पुलिस अधीक्षक के यहां शिकायत किया लेकिन पुलिस द्वारा जिस व्यक्ति को पकड़ा गया उसी को छोड़ दिया पत्नी नीलम ने बताया कि गांव का अच्छन खान व उसका भाई रईस साथ मे मत्स्य पालन का व्यवसाय करते थे उन्होंने ही मेरे पति को मार डाला है और कुएं में फेंक दिया है मत्स्य पालन तालाब से दूरी कुएं की 20 मीटर की है जहां पर मेरे पति को मार के फेंक दिया है वहीं राजू के भाई दीपक व धनंजय ने हत्या का आरोप लगाया है कि मेरे भाई को मार दिया गया है वही एनडीआरएफ की टीम सुबह तालाब में ढूंढने गई थी कि मृतक के भतीजे धीरज ने देखा तो पुलिस को सूचना दी वही राजू के भाई दीपक ने बताया कि एक दिन पहले मैंने कुआं में देखा था लेकिन डेड बॉडी नहीं पड़ी थी मेरे भाई को घर पर बंधक बना कर मार डाला जब शोर गुल होने पर कुएं पर भाई को मेरे फेंक दिया गया है वही पुलिस ने मौके में पहुंचकर शव का पंचनामा कर पोस्ट मार्टम के लिए भेज रही है वहीं पत्नी नीलम ने आरोप लगाया कि पुलिस जसपुरा की मिली हुई थी जिसके चलते मेरी कोई सुनवाई नहीं हो रही थी पुलिस ने रईस को पकड़ा और बाद छोड़ दिया मृतक 10 साल से मत्स्य पालन का व्यवसाय कर रहा था















