सर्जरी के दौरान ब्लड की ज़रूरत पर सहारनपुर से मोहाली पहुंचे रक्तदाता

भास्कर न्यूज उत्तर प्रदेश उत्तराखंड

सहारनपुर निवासी सरवराज़ खान, जो मोहाली के चंडीगढ़ फोर्टिस हॉस्पिटल में भर्ती हैं, उनकी एक किडनी के फेल हो जाने के कारण उनकी पत्नी, तराना खान, ने अपने पति की जिंदगी बचाने के लिए अपनी एक किडनी दान की। टीम BHL ने तराना खान के इस साहस और प्रेम को सलाम किया है। सरवराज़ खान ने इस बारे में कहा, “मुझे लगता है कि हमने एक कारण से शादी की थी: उसे स्वर्ग से मेरी परी बनने के लिए भेजा गया था।”

सर्जरी के दौरान जब ब्लड की आवश्यकता पड़ी, तब टीम BHL के सदस्य निज़ाम मलिक और आमिर भाई सहारनपुर से मोहाली चंडीगढ़ तक रक्तदान के लिए पहुंचे। निज़ाम मलिक ने अपना 70वां O पॉजिटिव रक्तदान किया। सरवराज़ खान और उनके परिवार की ओर से टीम BHL और रक्तदाताओं, निज़ाम मलिक और आमिर भाई का हार्दिक धन्यवाद और आभार व्यक्त किया गया। उनके इस निस्वार्थ सेवा के लिए हम सभी उनका उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts