किशनगढ़बास। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित रक्तदान शिविर में 92 लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। इस विशेष अवसर पर मानव सेवा को समर्पित टीकाराम जूली के संदेश “मेरा जीवन मानव सेवा के लिए” को साकार करते हुए शिविर में शामिल लोगों ने सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश की। ठंड से राहत के लिए 400 जरूरतमंद बच्चों को मिलेंगी गर्म जर्सियां मानव कल्याण समाजसेवी संस्थान ने इस मौके पर सरकारी विद्यालय के 400 बच्चों को चिन्हित किया है, जिनके पास ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े नहीं हैं। इन बच्चों को जल्द ही जर्सियां वितरित की जाएंगी। संस्थान के अध्यक्ष संदीप अग्रवाल ने बताया कि यह पहल जूली के उस विचार से प्रेरित है, जिसमें वे अपने जन्मदिन को मानव सेवा से जोड़ने की अपील करते हैं। जूली ने हमेशा आग्रह किया है कि उनके जन्मदिन पर फूल-मालाओं के बजाय ऐसा सामन लेकर आएं जो जरूरतमंदों के काम आएं। टीकाराम जूली के जन्मदिवस को मानव सेवा के आदर्श के रूप में मनाने की इस पहल ने क्षेत्र में प्रेरणा का संचार किया है। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष योगेश मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष संजीव सिंह बारेठ, प्रधान बद्री प्रसाद सुमन, प्रधान विनोद कुमारी सागवान, ब्लॉक अध्यक्ष संदीप पाटिल, भीम सेना के पूर्व जिला अध्यक्ष कमल सिंह, भूपेश लहकरा सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने शिरकत की।















